वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में पेटीएम का नुकसान घटकर ₹168 करोड़ रहा जो एक साल पहले के समान अवधि में ₹763 करोड़ था। कंपनी का राजस्व चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 51% बढ़कर ₹2,334 करोड़ जबकि वार्षिक राजस्व 61% बढ़कर ₹7,990 करोड़ हो गया। बकौल पेटीएम, कंपनी ने फरवरी 2023 में 55 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं।