आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8% रहने का अनुमान है। बकौल दास, देश की जीडीपी पहली तिमाही में 17.2%, दूसरी तिमाही में 7%, तीसरी तिमाही में 4.3% और चौथी तिमाही में 4.5% की दर से बढ़ने की उम्मीद है।