चीनी साइंस अकैडमी की स्टडी के अनुसार, 2023-24 में रिकॉर्ड गर्मी के कारण नदियों में पानी 5.7% और झीलों-जलाशयों में 9.5% कम हुआ जो 1991 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। बकौल स्टडी, अमेजन नदी 40 साल के निम्नतम स्तर पर पहुंच गई। अध्ययन में अल नीनो और गर्म अटलांटिक को भी जलस्तर में गिरावट के लिए ज़िम्मेदार माना गया।