inshorts

2023-24 में BJP को मिले दान में 87% व कांग्रेस के दान में 320% की हुई बढ़ोतरी

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले दान की ऑडिट रिपोर्ट जारी की है जिसके तहत बीजेपी को सालाना आधार पर 87% बढ़ोतरी संग 2023-24 में ₹3,967 करोड़ और कांग्रेस के दान में सालाना 320% बढ़ोतरी संग ₹1,129.66 करोड़ का दान मिला है। बीजेपी को चुनावी बॉन्ड से सालाना आधार पर कुल दान का 43% घटकर ₹1,685.62 करोड़ मिला।