2023 की शुरूआत में रिलीज़ होगी 'गदर-2', इस साल के अंत तक पूरी होगी फिल्म: सनी देओल

ऐक्टर सनी देओल ने 'पिंकविला' से कहा है कि वह फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (2001) के सीक्वल 'गदर-2' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सनी ने कहा, "जिनसे भी मिलता हूं...वे कुछ-न-कुछ देखना चाहते हैं...और हम वो सब 'गदर-2' में दे रहे हैं।" बकौल सनी, इस साल के अंत तक 'गदर-2' पूरी होगी व 2023 की शुरूआत में रिलीज़ होगी।