2023 में शुरू होगी 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बताया है कि 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग 2023 में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, "एमेज़ॉन प्राइम इस सीज़न की शूटिंग जल्दी करना चाहता था लेकिन दोनों निर्देशक और मैं इस साल के अंत तक अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।" बकौल मनोज, वह 2023 की शुरुआत तक 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग के लिए तैयार होंगे।