2024 ओलंपिक्स में ऐसा क्या हुआ जिससे टूट गई थीं विनेश फोगाट?
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का फैसला वापस ले लिया है और कहा कि वह एलए ओलंपिक्स-2028 में हिस्सा लेंगी। पेरिस ओलंपिक्स-2024 में फोगाट महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में 100 ग्राम अधिक वज़न होने के चलते डिस्क्वॉलिफाई हो गई थीं। फाइनल मैच से पहले डिस्क्वॉलिफाई होने के चलते उन्होंने एक सुनिश्चित (रजत) पदक गंवा दिया था।