2024 के चुनाव में बीजेपी 50 सीटों पर आ जाएगी यदि विपक्ष मिलकर चुनाव लड़े: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा है कि 2024 चुनाव (लोकसभा) में बीजेपी 50 सीटों पर आ जाएगी यदि सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें। नीतीश ने कहा कि वह इसी अभियान (विपक्षी दलों को एकजुट करने) में लगे हुए हैं। नीतीश 5 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली आएंगे।