2024 में केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनी तो पिछड़े राज्यों को मिलेगा विशेष दर्जाः नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि अगर 2024 में केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनी तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा दिया जाएगा। हाल ही में दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मिलने वाले नीतीश ने कहा, "क्यों नहीं देंगे? हम सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहे हैं...अन्य पिछड़े राज्यों की भी यह मांग है।"