inshorts

2024 में बीजेपी को हराना मेरी अंतिम लड़ाई होगी, दिग्गज नेता इंदिरा गांधी भी हारी थीं: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराना है...बीजेपी को सत्ता से बाहर निकालने के लिए...दिल्ली की लड़ाई मेरी आखिरी होगी।" उन्होंने कहा, "(पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी दिग्गज नेता थीं...लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा...बीजेपी के पास करीब 300 सांसद हैं लेकिन...चुनाव से पहले उनके पास ज़ीरो नेता होंगे।"