2024 में वही होगा जो 2019 में हुआ था: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कंगना रनौत
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को हरिद्वार (उत्तराखंड) में दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और गंगा आरती में हिस्सा लिया जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा, "लोगों में चुनाव को लेकर बहुत उत्सुकता है लेकिन 2024 में वही होगा जो 2019 में हुआ था।" कंगना केदारनाथ के दर्शन करने भी जाएंगी।