2024 में हमारी सरकार बनी तो पहला फैसला आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देना होगा: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनका पहला फैसला आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देना होगा। उन्होंने कहा, "2014 में बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आएगी तो आंध्र प्रदेश को 10 साल के लिए विशेष दर्जा दिया जाएगा, लेकिन यह नहीं हुआ।"