'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म 2026 में 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2' में ऐक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म 1997 में रिलीज़ हुई 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है।