यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कमल का फूल होगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दल चाहें गठबंधन करें या नहीं, प्रदेश में बीजेपी ही सत्ता में लौटेगी।