inshorts

ग्रेटर नोएडा में 2027 में होगा 'वर्ल्डस्किल्स एशिया कॉम्पिटिशन', PM मोदी ने दी UP को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ (यूपी) में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में एलान किया है कि ग्रेटर नोएडा में 2027 में 'वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता' आयोजित होगी। एशिया के कई देशों के युवा इसमें भाग लेंगे। पीएम मोदी ने प्रदेश को बधाई देते हुए कहा कि भारत दुनिया का 'स्किल कैपिटल' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।