2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव मेरा आखिरी विधानसभा चुनाव होगा: एच.डी. कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा है कि 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव उनका आखिरी विधानसभा चुनाव होगा। उन्होंने आगे कहा, "मैं राजनीति में रहूंगा और चुनाव भी लड़ूंगा। हमें स्थिति के अनुसार फैसले लेने होते हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, कुमारस्वामी के इस बयान को राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की इच्छा के तौर पर देखा जा रहा है।