केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभालने के बाद कहा, "सरकार वर्ष 2028-29 तक रक्षा निर्यात को बढ़ाकर ₹50,000 करोड़ करने के लिए प्रयास करेगी जो अभी ₹21,083 करोड़ है।" उन्होंने कहा, "सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियारों और प्रणालियों से लैस किया जा रहा है और वे हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।"