अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि उनका असली मिशन 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर तिरंगा फहराते देखना है। उन्होंने अपने अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम मिशन-4 को लेकर कहा कि उन्होंने कभी अकेला महसूस नहीं किया क्योंकि पूरा देश इसका हिस्सा था। वह अब भारत के गगनयान मिशन की तैयारी में मदद कर रहे हैं।