लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन ऐंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (ब्रिटेन) समेत कई ग्रुप्स की स्टडी के मुताबिक, भारत में 2021 से 2040 के बीच ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के 6.2 करोड़ नए केस सामने आ सकते हैं। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा 81 लाख हो सकता है। शोध के मुताबिक, इससे देश की जीडीपी को ₹12 लाख करोड़ के नुकसान की संभावना है।