2047 तक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य हासिल कर सकता है भारत: डेलॉयट

वित्तीय सेवा परामर्श कंपनी डेलॉयट इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र या 'विकसित भारत' का दर्जा दिलाने का लक्ष्य हासिल हो सकता है। डेलॉयट इंडिया की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा कि भारत को सेवा क्षेत्र और विनिर्माण क्षेत्र में गति की आवश्यकता है क्योंकि विकास की संभावनाएं यहीं हैं।