प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शिक्षक दिवस' पर राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले शिक्षकों से बात करते हुए कहा है, "आज जो पीढ़ी है...जो विद्यार्थी अवस्था में हैं...2047 में हिंदुस्तान कैसा बनेगा...ये उन्हीं पर निर्भर होने वाला है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "उनका (विद्यार्थियों) जीवन आपके (शिक्षकों) हाथ में है।" बकौल प्रधानमंत्री, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति...बनाने में हमारे शिक्षकों का बहुत बड़ा...रोल रहा है।"