ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दुनिया में कॉपर के भंडार खत्म नहीं हुए हैं लेकिन नई खदानें विकसित करने में लंबा समय लगने से 2050 तक मांग और सप्लाई के बीच सालाना 2 करोड़ टन का अंतर हो सकता है जो अनुमानित वैश्विक मांग का 44% होगा। कॉपर की नई खदानों के लिए करीब $332 बिलियन निवेश की ज़रूरत पड़ सकती है।