21 किलो गांजे के साथ 31 वर्षीय भोजपुरी गायक दिल्ली में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सिंगर से ड्रग पैडलर बने विनय शर्मा को 21.5 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, "गांजे की खेप कहां से आई…उसका पता लगाने के और प्रयास किए जा रहे हैं।" 31-वर्षीय शर्मा बिहार के सिवान के रहने वाले हैं और वह 100 से अधिक भोजपुरी गाने गा चुके हैं।