'भाबीजी घर पर हैं' फेम ऐक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने अपनी डिलीवरी के अनुभव को लेकर कहा है, "मैं नॉर्मल डिलीवरी चाहती थी, इसके लिए मैंने 21 घंटे तक लेबर पेन सहा।" उन्होंने कहा, "भयंकर दर्द के बाद बेटी का जन्म हुआ और जब बेटी को मेरे हाथ में दिया गया तो उस पल को मैं महसूस भी नहीं कर पाई।"