22% तक चढ़ सकता है यह सीमेंट शेयर, जेफरीज़ ने दी खरीदने की सलाह; जानें टारगेट प्राइस
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयरों में मौजूदा स्तर से 22.4% तक की तेज़ी दिख सकती है। जेफरीज़ ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी और इसके लिए ₹170 का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं, कई अन्य एनालिस्ट्स ने इसमें करीब 13.5% की संभावित बढ़त की उम्मीद जताई है।