22 साल बाद 'अंदाज़' के सीक्वल का हुआ एलान, लीड रोल में होंगे नए ऐक्टर्स

फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अंदाज़' का सीक्वल 'अंदाज़ 2' बनाने का एलान किया है और इसका टीज़र रिलीज़ कर दिया है। फिल्म के लीड रोल में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा व लारा दत्ता की जगह नए ऐक्टर्स नज़र आएंगे। 'अंदाज़ 2' में ऐक्टर आयुष कुमार, अभिनेत्री नताशा फर्नांडिस व आकिशा लीड रोल में होंगी।