सूरजकुंड दिवाली मेला; 300 स्टॉल, लजीज व्यंजन और हस्तशिल्प का संगम, कब से कब तक?
हरियाणा के फरीदाबाद में 23 से 26 अक्टूबर तक तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला आयोजित होगा और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। मेले में 300 स्टॉल, विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प, स्पेशल फूड कोर्ट और सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति होगी। वहीं, समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे।