सपा नेता आज़म खान को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में ज़मानत मिलने के बाद मंगलवार को सीतापुर (उत्तर प्रदेश) जेल से रिहा कर दिया गया। खान 23 महीनों से जेल में बंद थे और उनके दोनों बेटे अदीब व अब्दुल्ला उन्हें लेने के लिए जेल पहुंचे थे। रिहाई के बाद वह रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।