23 वर्षीय मशहूर मॉडल शीतल की हरियाणा में की गई हत्या
सोनीपत (हरियाणा) में हाल ही में 23-वर्षीय मशहूर मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। शीतल के शव पर चोट के निशान मिले हैं और शव को नहर से बरामद किया गया है। पानीपत की रहने वालीं शीतल हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में काम करती थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।