दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग की बहन जोंगकी बरठाकुर (18) की 2002 में सड़क हादसे में मौत हुई थी। वह अभिनेत्री और गायिका के रूप में पहचान बना चुकी थीं। वह कई कलाकारों के साथ एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने जा रही थीं और उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई थी। पहले ज़ुबीन भी उसी कार में जाने वाले थे।