सिंगर अदनान सामी ने एक टीवी इंटरव्यू में 2006 में 230 किलोग्राम वज़न से 120 किलोग्राम घटाने पर बात की है। उन्होंने बताया, "डॉक्टर ने मेरे पिता के सामने कहा...'अगर लाइफस्टाइल नहीं बदला तो मुझे अचंभा नहीं होगा अगर आप 6-महीने में किसी होटल के कमरे में मृत मिलेंगे'...वहां से मैं सीधा बेकरी गया...और आधे से ज़्यादा सामान खा लिया।"