24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुई उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की जांच
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर के सामान की 24 घंटे में दूसरी बार तलाशी ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार अधिकारियों ने मंगलवार को लातूर में उनके सामान को चेक किया। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को उनके हेलीकॉप्टर की यवतमाल में जांच की गई थी।