24 साल की उम्र में डॉक्टर बनीं ऐक्ट्रेस श्रीलीला, ऐक्टिंग के साथ पूरी की मेडिकल की पढ़ाई
ऐक्ट्रेस श्रीलीला ने फिल्मों में ऐक्टिंग के साथ 6 साल तक मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर 24 साल की उम्र में आधिकारिक तौर पर डॉक्टर की डिग्री हासिल कर ली है। उनके ग्रैजुएशन की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और फैन्स उनकी मेहनत और अनुशासन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक X यूज़र ने लिखा, "एमबीबीएस? वह सुपरवुमन हैं।"