हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को 55वें राज्य दिवस समारोह में कहा कि राज्य सरकार 25,000 नए पद सृजित करने की योजना बना रही है जिसके लिए विभाग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हमीरपुर में कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक अस्पताल बना रही है।