25 साल की ऐक्ट्रेस नविका बनेंगी दुल्हनियां, बॉयफ्रेंड ने डायमंड रिंग के साथ किया प्रपोज़

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऐक्ट्रेस नविका कोटिया ने सगाई की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की है। 25-वर्षीय नविका ने अपना प्रपोज़ल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि वह जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड और रियल एस्टेट डेवलपर माजेन मोडी उन्हें बर्फीली वादियों में डायमंड रिंग से प्रपोज़ करते दिख रहे हैं।