दिग्गज मलयाली अभिनेता और कॉमेडियन के.एस. प्रेमकुमार उर्फ कोचू प्रेमन (68) का शनिवार को तिरुवनंतपुरम (केरल) के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने करियर में करीब 250 फिल्मों में काम किया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक जताया है।