250 स्कूलों की लिस्ट जारी की है, आप भी जारी करें: पंजाब के शिक्षा मंत्री से सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं कक्षा तक के ऐसे 250 सरकारी स्कूलों की लिस्ट जारी की है जहां पिछले 5 वर्षों में विभिन्न सेगमेंट पर काम हुआ है। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री भी शाम तक उन 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करेंगे जहां 5 वर्षों में काम हुआ है।"