डिज़्नी के लोकप्रिय ब्रॉडवे म्यूज़िकल 'दी लायन किंग' में यंग नाला का किरदार निभाने वाली 26 वर्षीय इमानी स्मिथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। न्यूजर्सी (अमेरिका) में 21 दिसंबर को हुई इस वारदात के आरोप में स्मिथ के 35 वर्षीय बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। स्मिथ अपने पीछे 3 साल का बेटा छोड़ गई हैं।