inshorts

26/11 मुंबई हमले के 13 साल बाद देश के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक की हुई नियुक्ति

केंद्र सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के करीब 13 साल बाद वाइस एडमिरल (रिटायर्ड) जी. अशोक कुमार को देश का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया है। वह एनएसए अजित डोभाल नीत राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल सचिवालय के समन्वय में काम करेंगे। सुरक्षा मामले से संबंधित कैबिनेट समिति ने पिछले साल पद के सृजन संबंधी प्रस्ताव पारित किया था।