UP के 517 जनजातीय गांवों में 18 विभाग मिलकर करेंगे विकास कार्य
यूपी सरकार ने 'धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान' के तहत यूपी के 26 ज़िलों के 517 गांव चिह्नित किए हैं। इन गांवों में 18 विभाग मिलकर आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोज़गार जैसी योजनाओं पर एक साथ मिलकर काम करेंगे। इनमें सर्वाधिक 176 गांव सोनभद्र ज़िले के हैं जबकि बलिया के 61 और ललितपुर के 38 गांंव हैं।
read more at Livehindustan


