27 साल की उम्र में मुझे दोस्तों के सामने पापा ने थप्पड़ मारा था: ऐक्टर अभिषेक बनर्जी
ऐक्टर अभिषेक बनर्जी ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि जब वह 27 साल के थे उस वक्त उनके पिता ने आखिरी बार उन्हें थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा, "मैं अपने दोस्तों के साथ बैठा था पापा ने कुछ बोला और मैंने उल्टा जवाब दे दिया। उन्होंने दोस्तों के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया...मेरे दोस्त मुंह छिपाकर हंस रहे थे।"