27 साल पुराना वादा पूरा करने आ रहा है फौजी: 'बॉर्डर-2' का एलान कर सनी देओल

अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर-2' का एलान किया है। सनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म।" इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।