27 सितंबर को होगा विधानसभा सत्र, राज्यपाल के फैसले के खिलाफ जाएंगे एससी: पंजाब के सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आदेश वापस लेने पर गुरुवार को कहा कि वह फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। बकौल मान, कैबिनेट ने 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, "पंजाब में कांग्रेस...बीजेपी के साथ 'ऑपरेशन लोटस' के समर्थन में है।"