28% तक चढ़ सकते हैं टाटा पावर के शेयर, ब्रोकरेज ने इन कारणों से लगाया दांव
टाटा पावर के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहने के बावजूद उसके शेयर को कवर करने वाले अधिकतर ब्रोकरेज हाउसेज़ (मोतीलाल ओसवाल, जेएम फाइनेंशियल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़) से इसे 'बाय' रेटिंग दी है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार, कंपनी का शेयर अपने मौजूदा प्राइस से 28% तक की तेज़ी दिखा सकता है। बुधवार को टाटा पावर के शेयर 2% तक गिरे।