28 साल तक शख्स ने पैदल घूमी दुनिया, लगभग 50,000 किलोमीटर का सफर कर वापस लौटा
यूके के 57-वर्षीय कार्ल बुशबी ने दुनिया का पैदल चक्कर लगाने के लिए 28-वर्ष पहले शुरू की गई अपनी यात्रा के बाद अपनी मातृभूमि पर कदम रख दिया है। पूर्व पैराट्रूपर कार्ल ने 1998 में पुंटा एरेनास (चिली) से हल (इंग्लैंड) अपने घर तक पहुंचने के लिए यह यात्रा शुरू की थी। उन्होंने करीब 50,000 किलोमीटर की दूरी तय की।