चेन्नई से लगभग 280 यात्रियों को लेकर अबू धाबी जा रही एतिहाद एयरवेज़ की फ्लाइट में मंगलवार को टेकऑफ से ठीक पहले बाएं विंग में अचानक आग लग गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।