28-वर्षीय ऐक्ट्रेस ने महिला पुलिसकर्मी को पुणे में दांत से काटा व मारपीट की, हुई अरेस्ट

पुणे पुलिस ने कुछ वेब सीरीज़ में काम कर चुकी 28-वर्षीय ऐक्ट्रेस को एक महिला पुलिसकर्मी के हाथ पर दांत से काटने और मारपीट करने को लेकर गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, ऐक्ट्रेस को एक होटल की सुविधाएं पसंद नहीं आईं और वह रुपये वापस मांग रही थी। बहस होने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को बुलाया था।