3% DA बढ़ने से अब हर महीने इतनी बढ़ जाएगी सैलरी, यह है पूरा कैलकुलेशन

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया है। अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹50,000 है तो 58% डीए के हिसाब से उसे अब ₹1500 अधिक मिलेंगे। अब इसी तरह पेंशनर की बात करें जिसकी बेसिक पेंशन ₹25,000 है तो उसे ₹750 अब अधिक मिलेंगे।