आर. माधवन अभिनीत नेटफ्लिक्स शो 'डीकपल्ड' में अपना रियल लाइफ किरदार निभा रहे लेखक चेतन भगत ने एक ट्वीट में सवाल किया, "क्या कभी आपने सुना है, मूवीज़ किताबों से बेहतर होती हैं?" इस पर माधवन ने कहा, "हां, 3 इडियट्स।" गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म चेतन के नॉवल 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है।