ऐक्टर शर्मन जोशी ने 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "मैंने इस फिल्म में राजू के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। मुझे फरहान का रोल देने के लिए भी विचार किया गया था।" शर्मन ने '3 इडियट्स' को लेकर कहा, "यह फिल्म हमारे दौर की 'शोले' है।" गौरतलब है, '3 इडियट्स' वर्ष 2009 में रिलीज़ हुई थी।